वर्ज़न 2.0 · लागू होने की तारीख़: 13 नवंबर 2026 · आख़िरी अपडेट: 13 नवंबर 2026
यह गोपनीयता नीति बताती है कि जब आप विशबेल (WishBell) मोबाइल ऐप ("ऐप"), हमारी वेबसाइट https://wishbell.app और इनसे जुड़ी सेवाएँ (सब मिलाकर "सेवाएँ") इस्तेमाल करते हैं, तो Nanobake Technologies Private Limited आपके निजी डेटा को कैसे संभालती है। इसे हमारी उपयोग की शर्तों के साथ पढ़िए।
1. हम कौन हैं
- विशबेल (और उसका मैस्कॉट जॉय बेल) Nanobake Technologies Private Limited का ऐप है, जो भारत में रजिस्टर्ड एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है ("हम", "हमारा")। पंजीकृत कार्यालय: Ludhiana, Punjab, India।
- आपका डेटा क्यों और कैसे इस्तेमाल हो, यह हम तय करते हैं। भारत के डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP अधिनियम) में हम "डेटा फ़िड्यूशियरी" हैं, यूरोप और UK के GDPR में "कंट्रोलर", और अमेरिका के राज्यों के गोपनीयता क़ानूनों में "बिज़नेस" या "कंट्रोलर"।
- गोपनीयता से जुड़े सवाल और अनुरोध: [email protected]
- शिकायत अधिकारी (भारत): Vikas, शिकायत अधिकारी, Nanobake Technologies Private Limited, ऊपर लिखे पंजीकृत कार्यालय के पते पर। ईमेल: [email protected] (विषय में "Grievance" या "शिकायत" लिखिए)। हम शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर उसकी पावती देते हैं और 15 दिन के अंदर उसका निपटारा करते हैं।
- हमने EU या UK में कोई प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है। अगर करेंगे, तो उसका नाम यहाँ लिखेंगे।
2. छोटे में बात
- आपकी सूचियाँ आपके फ़ोन में रहती हैं। इवेंट, लोग, तारीख़ें, नोट, फ़ोटो और सेटिंग आपके फ़ोन के डेटाबेस में रहती हैं। जब तक आप कोई ऐसा फ़ीचर चालू न करें जिसे हमारे सर्वर की ज़रूरत हो, हमें ये नहीं मिलतीं।
- फ़ोन से बाहर जाने वाली हर चीज़ आपकी मर्ज़ी पर है, और हर एक का अलग स्विच है: क्लाउड बैकअप, AI फ़ीचर, इस्तेमाल के आँकड़े और क्रैश रिपोर्ट तब तक बंद रहते हैं जब तक आप ख़ुद उन्हें चालू न करें। आप इन्हें कभी भी फिर बंद कर सकते हैं।
- विज्ञापन सिर्फ़ तब, जब आप ख़ुद माँगें। मुफ़्त प्लान में आप चाहें तो AI शुभकामना तस्वीर खोलने के लिए एक छोटा रिवॉर्ड विज्ञापन (Google AdMob का) देख सकते हैं। न बैनर, न पॉप-अप, और विशबेल Plus वालों को कोई विज्ञापन नहीं।
- AI को सिर्फ़ उतना ही मिलता है जितना ज़रूरी है। फ़ोन नंबर, निजी नोट, गिफ़्ट का हिसाब और कॉन्टैक्ट AI को कभी नहीं भेजे जाते। फ़ोटो सिर्फ़ तब जाती है जब आप उसे ख़ुद Photo Magic के लिए चुनें, और उसका नतीजा 24 घंटे के अंदर हमारे सर्वर से मिटा दिया जाता है।
- हम आपका निजी डेटा बेचते नहीं हैं, और आपके इवेंट, लोग, नोट या शुभकामनाएँ विज्ञापन के लिए कभी इस्तेमाल नहीं करते।
- कंट्रोल आपके हाथ में: अपना डेटा एक्सपोर्ट करें, फ़ोन से मिटाएँ, या अपना अकाउंट और क्लाउड डेटा ऐप के अंदर से, https://wishbell.app/delete-account पर या ईमेल से मिटवाएँ।
3. जो डेटा आपके फ़ोन में ही रहता है
यह डेटा सिर्फ़ आपके फ़ोन में बनता और रहता है। यह हमें नहीं मिलता, जब तक आप क्लाउड बैकअप चालू न करें (खंड 4.2) या इसका कुछ हिस्सा किसी AI फ़ीचर को न भेजें (खंड 6)।
| डेटा | ऐप इसे क्यों रखता है |
|---|---|
| इवेंट: शीर्षक, तारीख़, समय, दोहराव का नियम, तिथि की सेटिंग, श्रेणी, कार्ड स्टाइल, रिमाइंडर, तैयारी के काम, यादें | उल्टी गिनती दिखाने और समय पर याद दिलाने के लिए |
| आपके जोड़े हुए लोग: नाम, पुकारने का नाम, रिश्ता, परिवार का पक्ष, लिंग (वैकल्पिक), सर्कल, जन्मदिन, सालगिरह, बरसी या पुण्यतिथि, अपनी तारीख़ें, पसंद, नोट, फ़ोटो, फ़ोन नंबर (वैकल्पिक), शुभकामनाओं और गिफ़्ट का हिसाब | याद दिलाने और उन्हें शुभकामना भेजने में मदद के लिए |
| Wish Studio: विश मेमोरी (आपकी भेजी हर शुभकामना के पहले 8 शब्द, तारीख़, रूप, कार्ड डिज़ाइन, भाषा, लहजा और किस ऐप से भेजी), कार्ड डिज़ाइन, कार्ड में लगाई फ़ोटो, आपकी रखी AI तस्वीरें, सुबह के "कार्ड तैयार" रिमाइंडर के लिए बने कार्ड | ताकि एक ही व्यक्ति को वही शुभकामना दोबारा न जाए, और आप कार्ड फिर से खोल सकें |
| सेटिंग और सहमति: भाषा, थीम, क्षेत्र (पूर्णिमांत या अमांत), रिमाइंडर की सेटिंग, और यह रिकॉर्ड कि आपने कौन-सी सहमति कब चालू या बंद की | ऐप को आपकी पसंद से चलाने और यह दिखाने के लिए कि आपने किस बात की सहमति दी |
| होम-स्क्रीन विजेट और नोटिफ़िकेशन | विजेट या रिमाइंडर में दिखने वाली गिनती या इवेंट का नाम ऐप ही लिखता है। यह आपकी होम या लॉक स्क्रीन पर दिखता है, इसलिए विजेट की सेटिंग अपनी सुविधा से चुनिए |
| आपके चुने कॉन्टैक्ट और कैलेंडर | सिर्फ़ आपके फ़ोन पर पढ़े जाते हैं, ताकि आप चुन सकें कि कौन-से जन्मदिन या इवेंट जोड़ने हैं। आपकी एड्रेस बुक और कैलेंडर कभी अपलोड नहीं होते |
| Scan to Add | आपकी चुनी तस्वीर फ़ोन पर ही चलने वाली टेक्स्ट पहचान (Google ML Kit) से पढ़ी जाती है। तस्वीर फ़ोन से बाहर नहीं जाती; सिर्फ़ पहचाना गया टेक्स्ट जाता है, और वह भी तभी जब आप आगे AI वाला क़दम इस्तेमाल करें (खंड 6) |
| बोलकर लिखना | आपके फ़ोन की अपनी स्पीच सेवा आवाज़ को टेक्स्ट में बदलती है (खंड 5) |
| कैलेंडर और त्योहारों का डेटा | त्योहारों की तारीख़ें, तिथि और पंचांग की जानकारी ऐप में मौजूद डेटा से आपके फ़ोन पर ही निकाली जाती है |
विशबेल के लिए Android का अपने-आप होने वाला क्लाउड बैकअप बंद है, ताकि ऑपरेटिंग सिस्टम आपका डेटाबेस कहीं और कॉपी न करे।
4. जो डेटा फ़ोन से बाहर जाता है, और क्यों
4.1 ऑनलाइन फ़ीचर के लिए एक अनाम ऐप ID
अगर आप साइन-इन किए बिना पहली बार कोई ऐसा फ़ीचर इस्तेमाल करते हैं जो हमारे सर्वर से बात करता है (AI फ़ीचर, AI तस्वीरें या रिवॉर्ड विज्ञापन), तो ऐप एक अनाम Firebase अकाउंट बनाता है: एक रैंडम यूज़र ID, जिसमें न नाम है, न ईमेल, न फ़ोन नंबर। हमारे सर्वर इसका इस्तेमाल उचित-उपयोग की सीमा लगाने, तस्वीर क्रेडिट गिनने और दुरुपयोग रोकने के लिए करते हैं। यह सिर्फ़ विशबेल के अंदर आपकी गतिविधि से जुड़ी होती है।
4.2 अकाउंट और क्लाउड बैकअप (वैकल्पिक)
- साइन-इन: आप Google, Apple (iPhone पर), अपने फ़ोन नंबर (SMS से आने वाला एक-बार का कोड) या ईमेल और पासवर्ड से अकाउंट बना सकते हैं। हमें आपकी यूज़र ID मिलती है और तरीक़े के हिसाब से आपका नाम और ईमेल, या आपका फ़ोन नंबर। पासवर्ड Firebase Authentication संभालता है; हम उसे कभी नहीं देखते।
- बैकअप और सिंक: क्लाउड बैकअप चालू करने पर ऐप आपके इवेंट, लोग, सर्कल, रिमाइंडर, तैयारी के काम, यादें, शुभकामनाओं और गिफ़्ट का हिसाब और कार्ड स्टाइल Google Cloud Firestore में आपकी निजी जगह पर कॉपी करता है, ताकि आप उन्हें वापस ला सकें या दूसरे फ़ोन पर इस्तेमाल कर सकें। आपका बैकअप सिर्फ़ आप पढ़ सकते हैं (सुरक्षा नियम उसे आपकी यूज़र ID से बाँधते हैं)।
- बैकअप में कभी नहीं: आपके जोड़े लोगों के फ़ोन नंबर (वे फ़ोन में ही रहते हैं, इसलिए रीस्टोर करने पर लोग बिना फ़ोन नंबर के वापस आते हैं) और फ़ोटो (ऐप का मौजूदा वर्ज़न फ़ोटो अपलोड नहीं करता)।
- आपका बैकअप Google Cloud के asia-south1 (मुंबई, भारत) क्षेत्र में रखा जाता है।
4.3 AI फ़ीचर (वैकल्पिक)
Magic Add, Scan to Add, Wish Studio की शुभकामनाएँ, गिफ़्ट आइडिया, इवेंट की तैयारी के सुझाव और पूछिए (Ask) AI से चलते हैं। ऐप कुछ तय फ़ील्ड (खंड 6 में लिखे) हमारे AI गेटवे (मुंबई में Google Cloud Functions) को भेजता है, जो उन्हें Google (Gemini) या Anthropic (Claude) के AI मॉडल तक पहुँचाता है और जवाब लौटाता है। पहले आपसे AI की सहमति ली जाती है, एक ऐसी स्क्रीन पर जिसमें प्रदाताओं के नाम लिखे होते हैं, और आप सेटिंग्स > AI फ़ीचर में AI बंद कर सकते हैं।
4.4 AI तस्वीरें (वैकल्पिक)
- AI आर्ट बैकग्राउंड: कार्ड का बैकग्राउंड बनाने के लिए गेटवे मौक़ा, त्योहार, आर्ट स्टाइल, रंगों का सेट और एक तय सूची से चुनी गई ज़्यादा से ज़्यादा 5 सजावटी थीम Google के इमेज मॉडल को भेजता है। कोई नाम, शुभकामना का टेक्स्ट या फ़ोटो नहीं भेजी जाती; तस्वीर के लिए आप अपना लिखा प्रॉम्प्ट नहीं दे सकते। बनी हुई तस्वीर Google Cloud Storage में आपके निजी फ़ोल्डर में 30 दिन रहती है और ऐप को एक निजी लिंक से मिलती है जो 15 मिनट में बेकार हो जाता है।
- Photo Magic (Plus): आपकी चुनी एक फ़ोटो को ज़्यादा से ज़्यादा 1024 पिक्सेल तक छोटा किया जाता है और उसकी लोकेशन, कैमरा व दूसरी छिपी जानकारी आपके फ़ोन पर ही हटा दी जाती है, फिर वह आपकी चुनी स्टाइल के साथ भेजी जाती है। आप पक्का करते हैं कि फ़ोटो आपकी है या उसे इस्तेमाल करने का आपको हक़ है। फ़ोटो सिर्फ़ मेमोरी में प्रोसेस होती है और रखी नहीं जाती; नतीजा Google Cloud Storage में ज़्यादा से ज़्यादा 24 घंटे रहता है।
- AI तस्वीरों पर पहले से "AI आर्ट" का लेबल लगा होता है, और आप किसी भी AI शुभकामना या तस्वीर की शिकायत ऐप से कर सकते हैं (खंड 6)।
4.5 ऑनलाइन आर्ट लाइब्रेरी
अगर सेटिंग में ऑनलाइन आर्ट लाइब्रेरी चालू है, तो ऐप तैयार कार्ड बैकग्राउंड हमारे कंटेंट सर्वर assets.wishbell.app से डाउनलोड करता है, जो Cloudflare (R2 स्टोरेज और CDN) पर चलता है। अनुरोध में सिर्फ़ तस्वीर की फ़ाइल का नाम होता है। किसी भी वेब सर्वर की तरह Cloudflare आपका IP पता और अनुरोध की बुनियादी जानकारी देखता है। सिर्फ़ ऐप में मौजूद डिज़ाइन इस्तेमाल करने के लिए यह स्विच बंद कर दीजिए।
4.6 ख़रीदारी
विशबेल Plus Google Play या Apple App Store से बिकता है, और भुगतान वही लेते हैं। आपके कार्ड, UPI या बैंक की जानकारी हमें कभी नहीं दिखती। सब्सक्रिप्शन संभालने में RevenueCat हमारी मदद करता है: उसे आपकी विशबेल यूज़र ID, प्रोडक्ट, ख़रीद और रिन्यूअल की स्थिति, स्टोर की रसीद का डेटा और डिवाइस व देश की बुनियादी जानकारी मिलती है, और वह हमारे सर्वर को बताता है कि Plus चालू है या नहीं।
4.7 रिवॉर्ड विज्ञापन (मुफ़्त प्लान)
पूरी जानकारी खंड 8 में है। छोटे में: जब आप विज्ञापन देखने के लिए दबाते हैं, तो ऐप के अंदर Google AdMob का सॉफ़्टवेयर आपके फ़ोन की विज्ञापन ID, IP पता, डिवाइस और ऐप की जानकारी और विज्ञापन-इंटरैक्शन का डेटा लेता है, ताकि विज्ञापन दिखाया और मापा जा सके और धोखाधड़ी रोकी जा सके। विज्ञापन के बाद Google हमारे सर्वर को एक हस्ताक्षरित रिवॉर्ड सूचना भेजता है, जिसमें एक छद्म ID (आपकी यूज़र ID का गुप्त कुंजी वाला एकतरफ़ा हैश) होती है, ताकि हम एक तस्वीर क्रेडिट जोड़ सकें।
4.8 इस्तेमाल के आँकड़े (वैकल्पिक, शुरू में बंद)
सिर्फ़ तब, जब इस्तेमाल के आँकड़े चालू हों:
- Google Firebase Analytics देखी गई स्क्रीन, सत्र, फ़ोन का मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप का वर्ज़न, भाषा, अनुमानित देश (Google इसे नेटवर्क कनेक्शन से निकालता है) और एक रैंडम ऐप-इंस्टेंस ID इकट्ठा करता है।
- ऐप यह भी भेजता है कि कौन-से फ़ीचर इस्तेमाल हुए, इसकी मोटी गिनती, बिना किसी सामग्री के (नीचे सूची है)। ये रैंडम ऐप-इंस्टेंस ID से जुड़ी होती हैं, आपके नाम, ईमेल या अकाउंट से नहीं, और विज्ञापन के लिए कभी इस्तेमाल नहीं होतीं।
- अगर आप साइन-इन हैं, तो ऐप आपकी यूज़र ID के साथ एक डिवाइस और ऐप वर्ज़न रिपोर्ट भी भेजता है (ऐप वर्ज़न और बिल्ड, Android या iOS, ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्ज़न, फ़ोन का मॉडल और भाषा), दिन में ज़्यादा से ज़्यादा एक बार और ऐप वर्ज़न बदलने पर। यह हमारे Cloud Function से होकर हमारे अपने सपोर्ट सिस्टम में जाती है, ताकि आप हमें लिखें तो हम मदद कर सकें और ख़ास फ़ोन पर आने वाले बग ठीक कर सकें।
गिनती में क्या आता है, और इसके अलावा कुछ नहीं। हर गिनती के साथ सिर्फ़ एक तय सूची का मान या छोटी संख्या जाती है, आपका लिखा टेक्स्ट कभी नहीं:
- शुरुआती सेटअप: कौन-सा क़दम (स्वागत, उम्र की पुष्टि, भाषा, अनुमतियाँ, रिमाइंडर की भरोसेमंदी, पूरा) पूरा हुआ या छोड़ा गया।
- बने इवेंट: श्रेणी (जन्मदिन, सालगिरह, त्योहार, स्मृति, अन्य), कैसे जोड़ा गया (हाथ से, Magic Add, इम्पोर्ट, स्कैन, बोलकर, त्योहार फ़ॉलो करके) और दोहराव का प्रकार।
- इस्तेमाल हुए फ़ीचर: इनमें से कौन-सा: Magic Add, Scan to Add, बोलकर जोड़ना, गिफ़्ट आइडिया, Wish Studio, Card Studio, कैलेंडर, पंचांग, लोग, सर्कल, बैकअप, रीस्टोर, खोज।
- शुभकामनाएँ: शुभकामना कैसे बनी (टेम्पलेट, नियम, AI), उसका लहजा, आपने उसे इस्तेमाल किया, दोबारा बनवाया या हटाया, और कैसे भेजा (WhatsApp, दूसरा ऐप, कॉपी, सेव; टेक्स्ट या तस्वीर)।
- त्योहार: त्योहार की स्क्रीन खुली, त्योहार का रिमाइंडर चालू या बंद हुआ, या त्योहार की शुभकामना शुरू हुई। कौन-सा त्योहार, यह दर्ज नहीं होता।
- रिमाइंडर ठीक करना: कौन-सा बटन दबाया गया (बैटरी, सटीक अलार्म, नोटिफ़िकेशन, ऑटोस्टार्ट)।
- सेटिंग: कौन-सी सेटिंग बदली और वह चालू, बंद या बदली गई। नया मान दर्ज नहीं होता।
- गड़बड़ी: कोई गड़बड़ी का संदेश दिखा, और किस हिस्से में (बैकअप, सिंक, शेयर, AI, स्कैन, रिमाइंडर, अन्य)।
- मोटे लेबल: ऐप की भाषा, मुफ़्त या Plus, साइन-इन है या नहीं, और टेक्स्ट का साइज़।
इनमें कोई नाम, नोट, तारीख़, संदेश, कॉन्टैक्ट, आपके माने हुए त्योहार, या आपका धर्म या आस्था नहीं होती। हम इन्हें सिर्फ़ कुल संख्या और चार्ट के रूप में देखते हैं (Google BigQuery में भी, जहाँ Firebase हमारी कुल रिपोर्ट के लिए डेटा भेजता है)। इस्तेमाल के आँकड़े बंद करते ही यह सब एक साथ रुक जाता है।
4.9 क्रैश रिपोर्ट (वैकल्पिक, शुरू में बंद)
सिर्फ़ तब, जब क्रैश रिपोर्ट चालू हो, Google Firebase Crashlytics को क्रैश का ब्योरा (स्टैक ट्रेस), फ़ोन का मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप का वर्ज़न, बैटरी और अलार्म की अनुमति की स्थिति, और एक रैंडम इंस्टॉलेशन ID मिलती है। कोई निजी सामग्री नहीं। इससे हम क्रैश और अलग-अलग ब्रांड के फ़ोन पर रिमाइंडर की दिक़्क़तें ठीक करते हैं।
4.10 सुरक्षा और दुरुपयोग की रोकथाम
- Firebase App Check (Android पर Google Play Integrity, iPhone पर Apple App Attest या DeviceCheck के साथ) पक्का करता है कि अनुरोध असली डिवाइस पर असली ऐप से आ रहे हैं।
- सीमाएँ लागू करने के लिए हमारे सर्वर इस्तेमाल की गिनती (यूज़र ID, दिन या महीना, अनुरोधों की संख्या) रखते हैं, और बड़े पैमाने पर दुरुपयोग रोकने के लिए आपके IP पते के नमक-मिले एकतरफ़ा हैश पर घंटे भर की गिनती भी। प्रॉम्प्ट और AI के जवाब हमारे लॉग में नहीं लिखे जाते।
- Google Cloud हमारे सर्वर फ़ंक्शन के अनुरोध लॉग (IP पता, यूज़र एजेंट, समय और कौन-सा एंडपॉइंट) सुरक्षा और दिक़्क़तें सुलझाने के लिए 30 दिन तक रखता है।
4.11 सपोर्ट, डिलीट करने के अनुरोध और हमारी वेबसाइट
- ईमेल: आप हमें लिखते हैं तो हमें आपका ईमेल पता और आपकी भेजी बात मिलती है, जिसका इस्तेमाल हम सिर्फ़ जवाब देने और अनुरोध का रिकॉर्ड रखने के लिए करते हैं।
- अकाउंट डिलीट करने का फ़ॉर्म (https://wishbell.app/delete-account): हमें आपका डाला गया ईमेल पता, वैकल्पिक कारण और ब्योरा मिलता है। Cloudflare Turnstile जाँचता है कि फ़ॉर्म कोई बॉट तो नहीं भेज रहा, और बार-बार के अनुरोध रोकने के लिए हम आपके IP पते का नमक-मिला हैश थोड़े समय तक रखते हैं। अनुरोध हमारे सपोर्ट सिस्टम में जाता है और एक ईमेल सेवा के ज़रिए हमारे सपोर्ट मेलबॉक्स को भी भेजा जा सकता है।
- सपोर्ट सिस्टम: सेवा चलाने के लिए हम हर अकाउंट का एक अंदरूनी रिकॉर्ड रखते हैं: यूज़र ID, ईमेल पता (अगर हो), साइन-इन का तरीक़ा, साइन-अप और पिछले साइन-इन की तारीख़, प्लान और सब्सक्रिप्शन की घटनाएँ, डिवाइस और ऐप वर्ज़न रिपोर्ट (अगर इस्तेमाल के आँकड़े चालू हों) और डिलीट करने के टिकट। इसमें आपके इवेंट, लोग, शुभकामनाएँ, रिमाइंडर या फ़ोन नंबर कभी नहीं होते। यह हमारे किराए के क्लाउड सर्वर पर चलता है, इसमें दो-क़दम वाली लॉगिन सुरक्षा है, और यह हर घंटे Firebase से मिलान करता है।
- वेबसाइट: https://wishbell.app कोई कुकी नहीं लगाती। वह Cloudflare Web Analytics इस्तेमाल करती है, जो बिना कुकी के चलता है और आपको दूसरी साइटों पर ट्रैक नहीं करता। साइट Cloudflare पर होस्ट है, और किसी भी वेब होस्ट की तरह वह IP पते देखता है।
4.12 उल्टी गिनती के शेयर लिंक (जब उपलब्ध हों)
जब यह फ़ीचर आपके ऐप वर्ज़न में आ जाए और आप किसी उल्टी गिनती का शेयर लिंक बनाएँ, तो वह लिंक (https://wishbell.app/e/...) सिर्फ़ वही दिखाता है जो आपने शेयर करने के लिए चुना: इवेंट का नाम, इमोजी, तारीख़ और कार्ड स्टाइल। उसमें किसी के फ़ोन नंबर या नोट कभी नहीं दिखते। लिंक जिसके पास हो, वह उसे खोल सकता है, इसलिए भरोसे वाले लोगों को ही भेजिए। आप ऐप में लिंक रद्द कर सकते हैं; अकाउंट डिलीट करने पर लिंक भी मिट जाते हैं।
5. जो डेटा हम इकट्ठा नहीं करते
हम आपकी सटीक या बैकग्राउंड लोकेशन (ऐप के पास लोकेशन की अनुमति ही नहीं है), आपकी एड्रेस बुक या कैलेंडर (ये सिर्फ़ फ़ोन पर पढ़े जाते हैं), कॉल लॉग, SMS, आपके फ़ोन के दूसरे ऐप की सूची, आपके कार्ड या बैंक की जानकारी, या सेहत और बायोमेट्रिक डेटा इकट्ठा नहीं करते।
बोलकर लिखना: माइक दबाने पर आपकी आवाज़ को आपके फ़ोन की अपनी स्पीच सेवा (Android पर Google, iOS पर Apple) अपनी नीति के तहत टेक्स्ट में बदलती है; फ़ोन के हिसाब से यह काम फ़ोन पर या Google या Apple के सर्वर पर हो सकता है। ऐप को सिर्फ़ टेक्स्ट मिलता है। हमें आवाज़ कभी नहीं मिलती और हम उसे नहीं रखते।
आपकी विज्ञापन ID हम ख़ुद नहीं पढ़ते; उसे सिर्फ़ ऐप में मौजूद Google AdMob का सॉफ़्टवेयर पढ़ता है, और वह भी तभी जब आप विज्ञापन देखने के लिए दबाएँ।
6. AI फ़ीचर को क्या मिलता है
AI सिर्फ़ तब चलता है जब आप कोई AI फ़ीचर दबाएँ, और सिर्फ़ AI की सहमति देने के बाद। हर अनुरोध एक तय अनुमति-सूची से बनता है। खुले टेक्स्ट में जो फ़ोन नंबर और ईमेल पते पहचान में आते हैं, उन्हें भेजने से पहले छिपा दिया जाता है (पहचान अपने-आप होती है और कुछ छूट भी सकता है, इसलिए कृपया संवेदनशील जानकारी न लिखें)।
| फ़ीचर | क्या भेजा जाता है | क्या कभी नहीं भेजा जाता |
|---|---|---|
| Wish Studio की शुभकामनाएँ | भाषा, लहजा, लंबाई, आप उन्हें कैसे पुकारते हैं (पहला नाम या पुकारने का नाम, जैसे "जीजू"), रिश्ता, आदर का स्तर, लिंग अगर आपने रखा हो, मौक़ा और त्योहार, उम्र या साल अगर आपने शामिल करना चुना हो, और सिर्फ़ उसी शुभकामना के लिए आपकी चुनी या लिखी पसंद, साझा यादें और अंदर का मज़ाक़ (हर एक ज़्यादा से ज़्यादा 5, हर एक 60 अक्षर तक)। दोहराव से बचने के लिए: इस व्यक्ति को पहले भेजी गई ज़्यादा से ज़्यादा 20 शुभकामनाओं के पहले 8 शब्द। अगर आप दिन के लिए AI शुभकामना पहले से तैयार करवाते हैं, तो यही फ़ील्ड उस सुबह भेजे जाते हैं | फ़ोन नंबर, पूरे नाम, फ़ोटो, नोट, गिफ़्ट का हिसाब, दूसरे लोग |
| Magic Add और चिपकाई गई सूचियाँ | आपका लिखा, बोला या चिपकाया टेक्स्ट, आपकी भाषा, आज की तारीख़ और आपका टाइम ज़ोन | कॉन्टैक्ट, फ़ोटो, जो आपने नहीं डाला वह कुछ भी |
| Scan to Add | सिर्फ़ फ़ोन पर पहचाना गया टेक्स्ट, तस्वीर कभी नहीं | तस्वीर ख़ुद |
| गिफ़्ट आइडिया | रिश्ता, लिंग अगर रखा हो, उम्र, ज़्यादा से ज़्यादा 8 पसंद, बजट, मौक़ा और कितने दिन बाक़ी | नाम, फ़ोन नंबर, नोट |
| इवेंट की तैयारी के सुझाव | इवेंट का नाम, उसकी श्रेणी, रिश्ता, कितने दिन बाक़ी हैं और उसमें समय है या नहीं | फ़ोन नंबर, लोगों के बारे में नोट |
| पूछिए (Ask) | आपका सवाल, और जवाब देने के लिए जिन इवेंट को वह देखता है उनके नाम और तारीख़ें, और आपका लिखा "इनसे बचें" वाला टेक्स्ट। आपके सवाल या इवेंट के नाम में आए नाम छिपाए नहीं जाते, क्योंकि जवाब के लिए उनकी ज़रूरत होती है | कॉन्टैक्ट, फ़ोटो, नोट, गिफ़्ट का हिसाब, फ़ोन नंबर |
| AI आर्ट बैकग्राउंड | मौक़ा, त्योहार, आर्ट स्टाइल, रंगों का सेट और तय सूची से ज़्यादा से ज़्यादा 5 थीम | नाम, शुभकामना का टेक्स्ट, फ़ोटो |
| Photo Magic | आपकी चुनी एक फ़ोटो (छोटी की हुई, छिपी जानकारी हटाकर), स्टाइल, और आपकी यह पुष्टि कि आप फ़ोटो इस्तेमाल कर सकते हैं | आपकी दूसरी फ़ोटो, नाम, शुभकामना का टेक्स्ट |
यह कैसे काम करता है। ऐप सिर्फ़ हमारे गेटवे से HTTPS पर बात करता है। गेटवे App Check और आपका साइन-इन जाँचता है, सीमाएँ लगाता है, और हमारी अपनी API कुंजी से AI प्रदाता को बुलाता है (ऐप में कोई AI कुंजी नहीं होती)। जवाब एक तय ढाँचे पर जाँचा जाता है और आपके देखने के लिए दिखाया जाता है। विशबेल में तारीख़ें AI तय नहीं करता; ऐप का अपना तारीख़ इंजन करता है। बिना किसी निजी जानकारी वाली आम त्योहार-शुभकामनाएँ हर त्योहार, भाषा और लहजे के एक साझा संग्रह में 30 दिन तक रखी जा सकती हैं, ताकि उन्हें AI बुलाए बिना फिर दिया जा सके; निजी शुभकामनाएँ इस संग्रह में कभी नहीं जातीं।
प्रदाता। हम Google (Gemini के टेक्स्ट और इमेज मॉडल) और Anthropic (Claude के टेक्स्ट मॉडल) को उनकी पेड API सेवाओं के ज़रिए सेवा-प्रदाता के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उनकी API शर्तों के तहत वे हमारे भेजे इनपुट या आउटपुट से अपने मॉडल ट्रेन नहीं करते, और उन्हें सिर्फ़ सीमित समय तक दुरुपयोग की निगरानी के लिए या क़ानून की ज़रूरत पर रखते हैं। हम इन प्रदाताओं के बीच बदल सकते हैं या मॉडल बदल सकते हैं, और कोई नया प्रदाता जोड़ने से पहले यह नीति अपडेट करेंगे।
शिकायतें। अगर आप किसी AI शुभकामना, जवाब या तस्वीर की शिकायत करते हैं, तो हमें कारण, एक वैकल्पिक नोट (फ़ोन नंबर और ईमेल छिपाकर), मॉडल और प्रॉम्प्ट का वर्ज़न और आउटपुट की एक पहचान-छाप मिलती है, और सुरक्षा बेहतर करने के लिए हम शिकायत 180 दिन तक रखते हैं।
AI का नतीजा ग़लत या अनुचित हो सकता है। सेव करने या भेजने से पहले हमेशा देख लीजिए। AI के बिना भी ऐप चलता है: फ़ोन पर चलने वाला नियम-आधारित पार्सर, ऑफ़लाइन शुभकामना इंजन, तैयार कार्ड डिज़ाइन और फ़ोटो फ़्रेम के साथ।
7. डेटा प्रोसेस करने का क़ानूनी आधार
भारत (DPDP अधिनियम)। हम आपका निजी डेटा आपकी सहमति के आधार पर प्रोसेस करते हैं, जो आप किसी साफ़ क़दम से देते हैं, जैसे फ़ीचर चालू करना या "अनुमति दें" दबाना, और वह उसी मक़सद के लिए होती है जो उस समय दिखाया जाता है। आप सहमति उतनी ही आसानी से वापस ले सकते हैं जितनी आसानी से दी थी, ऐप की सेटिंग में; वापस लेने से पहले हुई प्रोसेसिंग पर असर नहीं पड़ता। हम अधिनियम में दिए वैध उपयोगों के लिए भी डेटा प्रोसेस कर सकते हैं, जैसे किसी क़ानून या अदालत के आदेश का पालन। जब ऐसी सेवाएँ शुरू हो जाएँ, तब आप भारत के डेटा संरक्षण बोर्ड में रजिस्टर्ड किसी कंसेंट मैनेजर से भी अपनी सहमति संभाल सकते हैं।
यूरोप (EEA) और UK (GDPR)।
| मक़सद | क़ानूनी आधार |
|---|---|
| ऐप चलाना, आपका अकाउंट, आपका चालू किया क्लाउड बैकअप, Plus की ख़रीद, सपोर्ट | आपके साथ हमारे अनुबंध को निभाना (अनुच्छेद 6(1)(b)) |
| AI फ़ीचर और AI तस्वीरें | आपकी सहमति (अनुच्छेद 6(1)(a)), और नतीजा माँगने के बाद अनुबंध निभाना |
| इस्तेमाल के आँकड़े और क्रैश रिपोर्ट | आपकी सहमति (अनुच्छेद 6(1)(a)) |
| विज्ञापन, और विज्ञापन ID या ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल | जहाँ ज़रूरी हो, Google की सहमति स्क्रीन से आपकी सहमति (अनुच्छेद 6(1)(a)); वरना मुफ़्त प्लान चलाने के हमारे वैध हित के तहत ग़ैर-व्यक्तिगत विज्ञापन |
| सुरक्षा, धोखाधड़ी और दुरुपयोग की रोकथाम (App Check, सीमाएँ, रिवॉर्ड की जाँच, अनुरोध लॉग) | सेवाओं को सुरक्षित रखने में हमारा वैध हित (अनुच्छेद 6(1)(f)) |
| ख़रीद का रिकॉर्ड रखना, क़ानूनी अनुरोधों का जवाब देना | क़ानूनी दायित्व (अनुच्छेद 6(1)(c)) |
अमेरिका। हम निजी डेटा इस नीति में लिखे तरीक़े से प्रोसेस करते हैं और आपको खंड 8 और 13 में दिए विकल्प देते हैं।
8. विज्ञापन और आपके विकल्प
- कब। मुफ़्त प्लान में, मुफ़्त ट्रायल वाली तस्वीरें ख़त्म होने के बाद, आप चाहें तो एक AI शुभकामना तस्वीर खोलने के लिए एक छोटा वीडियो विज्ञापन देख सकते हैं। विज्ञापन सिर्फ़ तब दिखता है जब आप उसे देखने के लिए दबाएँ। अपने-आप आने वाले बैनर, पॉप-अप या फ़ुल-स्क्रीन विज्ञापन नहीं हैं, और विशबेल Plus वालों को कोई विज्ञापन नहीं दिखता (तब विज्ञापन सॉफ़्टवेयर कोई अनुरोध भी नहीं करता)। रिमाइंडर, उल्टी गिनती, तैयार आर्ट लाइब्रेरी और ऑफ़लाइन शुभकामनाओं के लिए कभी विज्ञापन नहीं देखना पड़ता।
- कौन। विज्ञापन Google AdMob (Google LLC और उसकी कंपनियाँ) दिखाता है। AdMob का सॉफ़्टवेयर सीधे Google से, Google की अपनी गोपनीयता नीति (https://policies.google.com/privacy) के तहत बात करता है। कौन-से विज्ञापनदाता का विज्ञापन दिखेगा, यह हम न चुनते हैं, न देखते हैं। इस डेटा के कुछ हिस्से का इस्तेमाल Google एक स्वतंत्र कंट्रोलर के रूप में कर सकता है।
- Google क्या इस्तेमाल करता है। आपके फ़ोन की विज्ञापन ID (iPhone पर IDFA, सिर्फ़ अगर आप ट्रैकिंग की अनुमति दें), IP पता और उससे निकलने वाली अनुमानित जगह, डिवाइस और ऐप की जानकारी, और विज्ञापन-इंटरैक्शन का डेटा (माँगा गया, दिखा, क्लिक हुआ, पूरा देखा गया), ताकि विज्ञापन दिखाया और मापा जा सके और धोखाधड़ी रोकी जा सके।
- सहमति। जहाँ क़ानून कहता है (जैसे EEA, UK और स्विट्ज़रलैंड में), वहाँ ऐप पहले Google की सहमति स्क्रीन (User Messaging Platform) दिखाता है और विज्ञापन सिर्फ़ आपकी पसंद के मुताबिक़ माँगता है। आप अपनी पसंद कभी भी सेटिंग्स > प्राइवेसी और सुरक्षा > विज्ञापन और प्राइवेसी में बदल सकते हैं। जहाँ Google अमेरिका के राज्यों के गोपनीयता विकल्प देता है, वे भी वहीं दिखते हैं।
- व्यक्तिगत विज्ञापन बंद करें या ID रीसेट करें। Android पर: सेटिंग > Google > Ads (या सेटिंग > Privacy > Ads) में जाकर विज्ञापन ID मिटाएँ या व्यक्तिगत विज्ञापन बंद करें। iPhone पर: Settings > Privacy & Security > Tracking, और Apple Advertising की सेटिंग।
- हमारी रिवॉर्ड जाँच। विज्ञापन के बाद Google हमारे सर्वर को एक हस्ताक्षरित रिवॉर्ड सूचना भेजता है, जिसमें छद्म ID, हमारा बनाया एक-बार का कोड, ट्रांज़ैक्शन ID, विज्ञापन यूनिट, इनाम और समय होता है। इसके अलावा कुछ नहीं। हम हस्ताक्षर जाँचते हैं, दोहराव को नज़रअंदाज़ करते हैं और एक तस्वीर क्रेडिट जोड़ते हैं।
- अलग-अलग रखे जाते हैं। हमारे अपने इस्तेमाल के आँकड़े विज्ञापन चुनने या मापने में कभी इस्तेमाल नहीं होते, और विज्ञापन का डेटा उनमें कभी नहीं जोड़ा जाता।
- सामग्री। हम Google से सबके देखने लायक़ (PG रेटिंग) विज्ञापन माँगते हैं, और विज्ञापन सिर्फ़ उन्हीं को दिखाए जाते हैं जिन्होंने ऐप में 18+ उम्र की पुष्टि की है।
9. जिन लोगों की जानकारी आप जोड़ते हैं
विशबेल में दूसरे लोगों की जानकारी रहती है, जैसे परिवार और दोस्त (नाम, रिश्ते, जन्मदिन, बरसी, नोट)। क्या जोड़ना है, यह आप तय करते हैं। कृपया सिर्फ़ वही जोड़िए जो आप आम तौर पर अपनी फ़ोन बुक या डायरी में रखते, ग़ैर-ज़रूरी संवेदनशील बातें न लिखिए (ऐप को सिर्फ़ नाम और तारीख़ चाहिए), और उनकी निजता का ध्यान रखिए।
शुरुआत में यह जानकारी आपके फ़ोन में ही रहती है। अगर आप क्लाउड बैकअप चालू करते हैं, तो उनकी जानकारी (फ़ोन नंबर और फ़ोटो को छोड़कर) आपके निजी बैकअप में रखी जाती है, जिसे सिर्फ़ आप देख सकते हैं। हम इन लोगों से संपर्क नहीं करते, उनकी प्रोफ़ाइल नहीं बनाते और उनके डेटा का कोई और इस्तेमाल नहीं करते। अगर किसी ने आपकी जानकारी जोड़ी हो और आप उसे हटवाना चाहें, तो कृपया उसी व्यक्ति से कहिए; अगर आपको लगता है कि आपकी जानकारी किसी क्लाउड बैकअप में है, तो [email protected] पर लिखिए, और जहाँ तक हम डेटा पहचान सकें, मदद करेंगे।
10. हम डेटा किसके साथ साझा करते हैं
हम आपका निजी डेटा बेचते या किराए पर नहीं देते, और आपके इवेंट, लोग, नोट, शुभकामनाएँ या संपर्क की जानकारी किसी विज्ञापनदाता को नहीं देते। हम डेटा सिर्फ़ इस तरह साझा करते हैं:
| किसे | किसलिए | कौन-सा डेटा |
|---|---|---|
| Google (Firebase Authentication, Cloud Firestore, Cloud Functions, Cloud Storage, App Check, Remote Config, Analytics, Crashlytics, BigQuery, Google Cloud लॉगिंग) | होस्टिंग, साइन-इन, बैकअप, हमारा AI गेटवे, सुरक्षा, आँकड़े और क्रैश रिपोर्ट | खंड 4 में लिखे अनुसार |
| Google (Gemini API) और Anthropic (Claude API) | AI टेक्स्ट और तस्वीरें बनाना | खंड 6 के फ़ील्ड |
| Google AdMob | रिवॉर्ड विज्ञापन (कुछ विज्ञापन डेटा के लिए स्वतंत्र कंट्रोलर) | खंड 8 |
| RevenueCat | सब्सक्रिप्शन संभालना | खंड 4.6 |
| Google Play और Apple App Store | भुगतान, रिफ़ंड, ऐप पहुँचाना | उनकी अपनी शर्तों और नीतियों के तहत |
| Cloudflare | वेबसाइट होस्टिंग, आर्ट लाइब्रेरी का CDN, Turnstile बॉट-जाँच, वेब एनालिटिक्स, हमारे सपोर्ट सिस्टम के एन्क्रिप्टेड बैकअप | खंड 4.5 और 4.11 |
| हमारा क्लाउड सर्वर प्रदाता और ईमेल भेजने वाली सेवा | हमारा सपोर्ट सिस्टम चलाना और सपोर्ट ईमेल भेजना | खंड 4.11 का अकाउंट-स्तर का डेटा |
सेवा-प्रदाता हमारे निर्देश पर, ऐसे अनुबंधों के तहत काम करते हैं जो उन्हें डेटा सुरक्षित रखने के लिए बाध्य करते हैं। हम डेटा इन हालात में भी बता सकते हैं: (क) जब आप ख़ुद कोई कार्ड, शुभकामना या लिंक शेयर करें, तो आपके चुने ऐप या लोगों को (उनकी अपनी नीतियों के तहत); (ख) जब क़ानून, अदालत या कोई सरकारी संस्था ऐसा माँगे, या हमारे यूज़र्स, जनता या हमारे अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के लिए, उतना ही जितना ज़रूरी हो; (ग) अगर हमारा कारोबार या ऐप बिके, किसी में मिले या पुनर्गठित हो, तो ख़रीदार या उत्तराधिकारी को, जिसे यह नीति माननी होगी, और आपका डेटा किसी दूसरी नीति के तहत जाने से पहले हम आपको बताएँगे।
ऐप के लिंक (जैसे गिफ़्ट की दुकानों में खोज, WhatsApp या दूसरे ऐप) तीसरे पक्ष की सेवाएँ खोलते हैं, जिनकी अपनी गोपनीयता नीतियाँ हैं।
11. देश के बाहर डेटा भेजना
हम भारत में हैं। आपका क्लाउड बैकअप और हमारे सर्वर फ़ंक्शन Google Cloud के asia-south1 (मुंबई, भारत) क्षेत्र में हैं। कुछ सेवाएँ (जैसे Firebase साइन-इन, Analytics और Crashlytics, AI प्रदाता, AdMob, RevenueCat और Cloudflare) डेटा को अमेरिका और दूसरे देशों में प्रोसेस कर सकती हैं।
- भारत से: DPDP अधिनियम भारत के बाहर डेटा भेजने की अनुमति देता है, सिवाय उन देशों के जिन पर भारत सरकार रोक लगाए; ऐसी किसी भी रोक का हम पालन करेंगे।
- EEA, UK और स्विट्ज़रलैंड से: जब डेटा ऐसे देश में जाता है जिसके लिए पर्याप्तता (adequacy) का फ़ैसला नहीं है, तो हम और हमारे प्रदाता यूरोपीय आयोग की स्टैंडर्ड कॉन्ट्रैक्चुअल क्लॉज़ (UK के डेटा के लिए UK Addendum या UK International Data Transfer Agreement के साथ), या प्रमाणित प्रदाता के मामले में EU-US Data Privacy Framework जैसी व्यवस्था पर निर्भर करते हैं। इन सुरक्षा उपायों के बारे में ज़्यादा जानकारी [email protected] से माँग सकते हैं।
12. डेटा कितने समय तक रखा जाता है
| डेटा | कितने समय तक |
|---|---|
| आपके फ़ोन का डेटा | जब तक आप उसे न मिटाएँ, सारा लोकल डेटा मिटाएँ न दबाएँ, या ऐप अनइंस्टॉल न करें |
| क्लाउड बैकअप और अकाउंट | जब तक आप उसे या अपना अकाउंट न मिटाएँ। मेरा अकाउंट मिटाएँ दबाने पर आपका Firestore डेटा, Storage की फ़ाइलें (AI आर्ट समेत), हमारे सर्वर की गिनती और आपका साइन-इन अकाउंट तुरंत, आम तौर पर एक मिनट के अंदर, हट जाते हैं। Google के अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर बैकअप में बची प्रतियाँ Google अपने तय समय के अनुसार मिटाता है |
| अनाम ऐप ID | जब तक आपके कहने पर मिटाई न जाए, या साइन-इन करने पर बदल न जाए |
| रोज़ और महीने की AI इस्तेमाल की गिनती, घंटे भर की हैश-IP गिनती | घंटा, दिन या महीना ख़त्म होने के लगभग 2 दिन बाद अपने-आप मिट जाती है |
| मुफ़्त ट्रायल की गिनती और रिवॉर्ड विज्ञापन से मिले तस्वीर क्रेडिट | अकाउंट मिटाने तक (ताकि मुफ़्त ट्रायल दोबारा शुरू न हो) |
| Plus के तस्वीर क्रेडिट | बिलिंग अवधि ख़त्म होने के लगभग 2 दिन बाद अपने-आप मिट जाते हैं |
| रिवॉर्ड विज्ञापन के रिकॉर्ड (छद्म ID का मिलान, ट्रांज़ैक्शन ID) | 7 दिन |
| AI आर्ट बैकग्राउंड (सर्वर की प्रति) | 30 दिन, फिर अपने-आप मिट जाते हैं |
| Photo Magic | भेजी गई फ़ोटो रखी नहीं जाती। नतीजा 24 घंटे के अंदर हमारे सर्वर से मिट जाता है |
| प्रॉम्प्ट और AI के जवाब | हम नहीं रखते। बिना निजी जानकारी वाली आम त्योहार-शुभकामनाएँ: 30 दिन |
| AI की शिकायतें | 180 दिन |
| सर्वर के अनुरोध लॉग (IP पता, यूज़र एजेंट) | 30 दिन |
| इस्तेमाल के आँकड़े | ज़्यादा से ज़्यादा 14 महीने, फिर मिटा दिए जाते हैं |
| क्रैश रिपोर्ट | 90 दिन |
| डिवाइस और ऐप वर्ज़न रिपोर्ट, और हमारे सपोर्ट सिस्टम में अकाउंट का रिकॉर्ड | जब तक आपका अकाउंट है; अकाउंट मिटने के बाद अगले घंटे के मिलान में हट जाते हैं। सपोर्ट सिस्टम के एन्क्रिप्टेड बैकअप ज़्यादा से ज़्यादा 30 दिन रहते हैं |
| ख़रीद और बिलिंग के रिकॉर्ड | जितने समय तक भारत के कंपनी और टैक्स क़ानून कहें (अभी 8 साल) |
| वेबसाइट से आए डिलीट करने के अनुरोध | टिकट 90 दिन बाद अपने-आप ख़त्म हो जाता है; डिलीट करने के बाद हम सिर्फ़ टिकट नंबर, तारीख़ और किसने काम पूरा किया, यह रखते हैं |
| सपोर्ट ईमेल | बातचीत ख़त्म होने के बाद ज़्यादा से ज़्यादा 2 साल |
| शेयर लिंक (जब उपलब्ध हों) | जब तक आप उन्हें रद्द न करें, उनकी मियाद ख़त्म न हो, या आप अकाउंट न मिटाएँ |
| Google AdMob के पास विज्ञापन डेटा | Google के अपने नियमों के अनुसार |
जहाँ भारत का क़ानून कुछ रिकॉर्ड या लॉग एक न्यूनतम समय तक रखने को कहता है, वहाँ हम सिर्फ़ उतना ही रखते हैं जितना ज़रूरी है, सुरक्षित ढंग से और सिर्फ़ उसी मक़सद के लिए। हम निष्क्रिय अकाउंट अपने-आप नहीं मिटाते।
13. आपके अधिकार और विकल्प
सबके लिए, ऐप के अंदर: अपना सारा डेटा एक्सपोर्ट करें (मैं > सेटिंग्स > आपका डेटा > बैकअप और सिंक, JSON या CSV में), किसी भी व्यक्ति या इवेंट को बदलें या मिटाएँ, सारा लोकल डेटा मिटाएँ, मेरा अकाउंट मिटाएँ (क्लाउड डेटा और साइन-इन), हर सहमति चालू या बंद करें (सेटिंग्स > प्राइवेसी और सुरक्षा और सेटिंग्स > AI फ़ीचर), विज्ञापन की पसंद बदलें (विज्ञापन और प्राइवेसी) और ऑनलाइन आर्ट लाइब्रेरी बंद करें। अकाउंट मिटाने से Plus सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं होता; उसे अपने Google Play या App Store अकाउंट में रद्द कीजिए।
दूसरे तरीक़े: https://wishbell.app/delete-account पर डिलीट करने का अनुरोध भेजें (हम अकाउंट के ईमेल पते पर लिखकर अनुरोध की पुष्टि करते हैं और 30 दिन के अंदर काम पूरा करते हैं), या अपने अकाउंट से जुड़े पते से [email protected] पर ईमेल करें। हम आपकी पहचान की पुष्टि माँग सकते हैं, और 30 दिन के अंदर (या क़ानून कहे तो उससे पहले) जवाब देते हैं।
भारत (DPDP अधिनियम)। आपको ये अधिकार हैं: (1) हम आपका कौन-सा निजी डेटा प्रोसेस करते हैं और कैसे, इसका सारांश पाना, और जिन डेटा फ़िड्यूशियरी और डेटा प्रोसेसर के साथ उसे साझा किया गया उनकी पहचान जानना; (2) अपने निजी डेटा को सुधारना, पूरा करना, अपडेट करना और मिटवाना; (3) शिकायत का निवारण: पहले हमारे शिकायत अधिकारी (खंड 1) से संपर्क कीजिए; संतुष्ट न हों तो भारत के डेटा संरक्षण बोर्ड में शिकायत कर सकते हैं; (4) अपनी मृत्यु या असमर्थता की स्थिति में अपने अधिकार इस्तेमाल करने के लिए किसी और को नामित करना। आपका यह कर्तव्य भी है कि आप झूठी या बेबुनियाद शिकायत न करें और किसी और का रूप धरकर अनुरोध न करें।
EEA और UK (GDPR)। आपको अपने डेटा तक पहुँचने, उसे सुधारने और मिटवाने, प्रोसेसिंग सीमित करवाने या उस पर आपत्ति करने (वैध हित पर आधारित प्रोसेसिंग समेत), डेटा पोर्टेबिलिटी, और कभी भी सहमति वापस लेने का अधिकार है। हम पूरी तरह स्वचालित प्रोसेसिंग से कोई ऐसा फ़ैसला नहीं लेते जिसका क़ानूनी या उतना ही बड़ा असर हो। आप अपने देश के डेटा संरक्षण प्राधिकरण (UK में Information Commissioner's Office) से शिकायत कर सकते हैं।
अमेरिका (कैलिफ़ोर्निया और गोपनीयता क़ानून वाले दूसरे राज्य)।
- हम कौन-सी श्रेणियाँ इकट्ठा करते हैं: पहचान-सूचक (यूज़र ID, ईमेल, साइन-इन के लिए इस्तेमाल हुआ हो तो फ़ोन नंबर, AdMob के ज़रिए विज्ञापन ID, IP पता); व्यावसायिक जानकारी (सब्सक्रिप्शन की स्थिति और इतिहास); इंटरनेट या दूसरी इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क गतिविधि (अपनी मर्ज़ी से चालू इस्तेमाल के आँकड़े, विज्ञापन-इंटरैक्शन, अनुरोध लॉग); IP पते से निकली अनुमानित जगह (Google और Cloudflare द्वारा); आवाज़ कभी इकट्ठा नहीं होती; और वह सामग्री जिसका आप बैकअप लेते हैं या AI फ़ीचर को भेजते हैं। स्रोत: आप, आपका डिवाइस और हमारे सेवा-प्रदाता। मक़सद और प्राप्तकर्ता खंड 4, 8 और 10 में हैं।
- संवेदनशील निजी जानकारी: हम इसे किसी की विशेषताओं का अनुमान लगाने के लिए इकट्ठा नहीं करते, और अकाउंट लॉगिन की जानकारी सिर्फ़ सेवाएँ देने के लिए इस्तेमाल करते हैं, इसलिए "सीमित करने का अधिकार" लागू नहीं होता।
- बिक्री और शेयरिंग: हम निजी जानकारी पैसे के बदले नहीं बेचते और डेटा ब्रोकरों को नहीं देते। जब आप रिवॉर्ड विज्ञापन देखना चुनते हैं और व्यक्तिगत विज्ञापनों की अनुमति देते हैं, तो Google का विज्ञापन सॉफ़्टवेयर आपकी विज्ञापन ID का इस्तेमाल व्यक्तिगत विज्ञापनों के लिए कर सकता है, जिसे कुछ राज्यों के क़ानून "शेयरिंग" या "टार्गेटेड विज्ञापन" मान सकते हैं। इससे बाहर होने के लिए सेटिंग्स > प्राइवेसी और सुरक्षा > विज्ञापन और प्राइवेसी इस्तेमाल करें (जहाँ Google अमेरिका के राज्यों के विकल्प दिखाता है), अपने फ़ोन पर विज्ञापन ID मिटाएँ या रीसेट करें या व्यक्तिगत विज्ञापन बंद करें, या बस विज्ञापन न देखें। हम जानबूझकर 18 साल से कम उम्र के किसी की निजी जानकारी न बेचते हैं, न शेयर करते हैं।
- आपके अधिकार: आपके राज्य के हिसाब से, जानने और देखने का, सुधारने का, मिटवाने का, पोर्टेबल कॉपी पाने का, और बिक्री, शेयरिंग या टार्गेटेड विज्ञापन से बाहर होने का अधिकार, और इन अधिकारों के इस्तेमाल पर भेदभाव न होने का अधिकार। आप किसी अधिकृत एजेंट के ज़रिए भी अनुरोध कर सकते हैं; हम एजेंट से अधिकार का सबूत और आपसे पहचान की पुष्टि माँग सकते हैं। हम 45 दिन के अंदर जवाब देते हैं (क़ानून की अनुमति हो तो यह समय बढ़ सकता है)।
- अपील: अगर हम आपका अनुरोध मना करते हैं, तो आप हमारे जवाब पर "Appeal" लिखकर अपील कर सकते हैं। हम आपके राज्य के क़ानून में तय समय में जवाब देंगे; फिर भी संतुष्ट न हों, तो अपने राज्य के अटॉर्नी जनरल से संपर्क कर सकते हैं।
- रिवॉर्ड विज्ञापन निजी डेटा के बदले कोई इनाम नहीं है: तस्वीर क्रेडिट विज्ञापन देखने के लिए मिलता है; आप मुफ़्त आर्ट लाइब्रेरी या Plus, बिना किसी विज्ञापन के इस्तेमाल कर सकते हैं।
14. बच्चे
विशबेल बड़ों के लिए है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए, और शुरू करने से पहले ऐप आपसे इसकी पुष्टि करवाता है। ऐप बच्चों के लिए नहीं बना है: हम जानबूझकर 13 साल से कम (अमेरिका), 16 साल से कम (EEA और UK) या 18 साल से कम (भारत) उम्र के बच्चों का निजी डेटा इकट्ठा नहीं करते, और नाबालिगों को ट्रैक नहीं करते, उनकी प्रोफ़ाइल नहीं बनाते और उन्हें विज्ञापन नहीं दिखाते। अगर आपको लगता है कि किसी बच्चे ने हमें निजी डेटा दिया है, तो [email protected] पर लिखिए, हम उसे मिटा देंगे।
15. सुरक्षा
- ऐप, हमारे सर्वर और हमारे प्रदाताओं के बीच सारा डेटा रास्ते में एन्क्रिप्ट रहता है (सिर्फ़ HTTPS; बिना एन्क्रिप्शन वाला ट्रैफ़िक बंद है)। क्लाउड में रखे डेटा को Google एन्क्रिप्ट करके रखता है।
- सुरक्षा नियमों से हर साइन-इन यूज़र सिर्फ़ अपना बैकअप पढ़ और लिख सकता है। सिर्फ़ सर्वर वाला डेटा (गिनती, क्रेडिट, शिकायतें) कोई भी ऐप यूज़र नहीं पढ़ सकता।
- ऐप में किसी AI प्रदाता की कुंजी नहीं होती। हमारे सर्वर हर अनुरोध की जाँच करते हैं, सीमाएँ लगाते हैं, और विज्ञापन के इनाम को Google के हस्ताक्षर से जाँचते हैं, ताकि ऐप में छेड़छाड़ करके इनाम न बनाया जा सके।
- हमारे सपोर्ट सिस्टम में हर स्टाफ़ अकाउंट के लिए दो-क़दम वाला साइन-इन ज़रूरी है, हर बदलाव का ऑडिट लॉग बनता है, और उसके बैकअप एन्क्रिप्टेड होते हैं।
- अनुमतियाँ सिर्फ़ ज़रूरत पड़ने पर, पहले वजह समझाकर माँगी जाती हैं: नोटिफ़िकेशन, सटीक अलार्म (तय समय वाले रिमाइंडर के लिए), कॉन्टैक्ट (सिर्फ़ इम्पोर्ट स्क्रीन पर), कैलेंडर (सिर्फ़ इम्पोर्ट के लिए), माइक्रोफ़ोन (सिर्फ़ बोलकर लिखने के लिए), और iPhone पर तस्वीर खींचते या चुनते समय कैमरा या फ़ोटो लाइब्रेरी। फ़ोटो सिस्टम के पिकर से चुनी जाती है, इसलिए ऐप को सिर्फ़ वही तस्वीर दिखती है जो आप चुनते हैं। ऐप लोकेशन की अनुमति कभी नहीं माँगता।
कोई भी सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता। अगर किसी निजी डेटा उल्लंघन का असर आप पर पड़ता है, तो क़ानून के अनुसार हम आपको और संबंधित प्राधिकरणों (भारत के डेटा संरक्षण बोर्ड समेत) को सूचना देंगे।
16. कुकी और ऐसी तकनीकें
ऐप ब्राउज़र कुकी इस्तेमाल नहीं करता। वह डिवाइस पहचान-सूचक सिर्फ़ ऊपर लिखे तरीक़े से इस्तेमाल करता है: Firebase की ऐप-इंस्टेंस ID (सिर्फ़ इस्तेमाल के आँकड़े चालू होने पर), Crashlytics की इंस्टॉलेशन ID (सिर्फ़ क्रैश रिपोर्ट चालू होने पर), App Check टोकन, और विज्ञापन ID (सिर्फ़ Google AdMob, जब आप विज्ञापन देखने के लिए दबाएँ)। हमारी वेबसाइट कोई कुकी नहीं लगाती और सिर्फ़ बिना कुकी वाला Cloudflare Web Analytics इस्तेमाल करती है।
17. ऐप स्टोर में दी गई गोपनीयता जानकारी
Google Play का Data safety हिस्सा और Apple की App Privacy जानकारी वही बातें बताते हैं जो यह नीति: डेटा रास्ते में एन्क्रिप्ट रहता है; क्लाउड बैकअप, AI, आँकड़े और क्रैश रिपोर्ट वैकल्पिक हैं; विज्ञापन का डेटा Google AdMob सिर्फ़ तब लेता है जब आप विज्ञापन देखने के लिए दबाएँ; और आप ऐप में या https://wishbell.app/delete-account पर डेटा मिटवाने का अनुरोध कर सकते हैं। अगर आपको कोई फ़र्क़ दिखे, तो यह नीति और ऐप का असली व्यवहार ही बताते हैं कि हम क्या करते हैं; कृपया हमें बताइए ताकि हम उसे ठीक कर सकें।
18. इस नीति में बदलाव
ऐप या क़ानून बदलने पर हम यह नीति अपडेट कर सकते हैं। ऊपर की तारीख़ें नया वर्ज़न बताती हैं। अगर कोई बड़ा बदलाव हो, तो उसके लागू होने से पहले हम ऐप में सूचना दिखाएँगे और जहाँ सहमति ज़रूरी हो, फिर से पूछेंगे। पुराने वर्ज़न माँगने पर मिल सकते हैं।
19. संपर्क
Nanobake Technologies Private Limited (विशबेल) · Ludhiana, Punjab, India · [email protected] · https://wishbell.app
शिकायत अधिकारी (भारत): खंड 1 देखें।
इस नीति का अंग्रेज़ी वर्ज़न ही मान्य है। अगर अनुवाद में कोई फ़र्क़ हो, तो अंग्रेज़ी वर्ज़न लागू होगा।
